रेप करना चाहता था ससुर, बहू ने मार डाला

इंदौर। साजन नगर की दाल मिल में वृद्ध चौकीदार की हत्या करने वाली आरोपी उन्हीं की बहू निकली। बहू ने कबूला कि ससुर उस पर गंदी नजर रखते थे। वे दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुके थे इसलिए उन्हें मार दिया। संयोगितागंज पुलिस ने 2 जनवरी को साजन नगर के जितेन्द्र पल्सेस पर हुई वृद्ध सुभाष पिता विश्वनाथ पाटिल की हत्या में बहू स्वर्णा को गिरफ्तार किया है।

स्वर्णा ने पूछताछ हत्या करना कबूला। वह बोली ससुर मुझ पर बुरी नजर रखते थे। घटना वाली रात मैं अपनी बहन को फोन लगाने के लिए नीचे ऑफिस में गई थी। तब ससुर ने मेरा हाथ पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। तब मैंने पास में पड़ी हथौड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया। वे मर चुके थे। मैंने हथौड़ी पानी की टंकी में फेंक दी और खून से सने कपड़े भी जला दिए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!