भाजपा चुनाव: हर मंडल में 1 अध्यक्ष 60 सदस्य होंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में संगठन की सबसे निचली संगठनात्मक इकाई स्थानीय समिति के चुनाव संपन्न होने के साथ मंडल चुनाव पर संगठन का ध्यान केन्द्रित हो चुका हैं। मंडल चुनाव के लिए मतदाता सूचियां तैयार हो चुकी हैं जिनका प्रारंभिक प्रकाशन और दावा आपत्तिया आमंत्रित करने का दिनांक 17 अक्टूबर निर्धारित है।

20 अक्टूबर को सभी आपत्तियों, दावों के निराकरण के साथ अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। इसके साथ मंडल चुनाव की स्थिति बन जायेगी। प्रदेश के मंडल चुनाव दो चरणों में होंगे। 23 अक्टूबर को जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, चंबल संभाग में मंडलों में नामांकन पत्र भरे जायेंगे। 24 अक्टूबर को यहां मतदान, चुनाव परिणाम और जिला प्रतिनिधि का निर्वाचन किया जायेगा।

अगले चरण में 24 अक्टूबर को भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभागों में मंडल चुनाव की स्थिति में नामांकन पत्र भरे जायेंगे। 25 अक्टूबर को मतदान की स्थिति में मतदान पश्चात् चुनाव परिणाम की घोषणा और जिला प्रतिनिधि का निर्वाचन किया जायेगा।

श्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष और समिति के 60 सदस्यों का निर्वाचन का प्रावधान होगा जिनमें न्यूनतम 20 महिलाएं 4 अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्य होगा। पदाधिकारियों में कम से कम एक अनुसूचित जाति, जनजाति का सदस्य होगा।

जिला निर्वाचन के लिए एक जिला प्रतिनिधि का चुनाव मंडल अध्यक्ष और मंडल समिति के नव निर्वाचित सदस्य अपने में से ही करेंगे। यह जिला प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष और प्रतिनिधि के चुनाव में मतदाता होगें। नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष और नव निर्वाचित जिला प्रतिनिधि जिला निर्वाचन के लिए मतदाता होंगे। मंडल चुनाव में शिकायत और आपत्ति जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी। इसके बाद की शिकायत प्रदेश चुनाव अपील समिति के समक्ष प्रस्तुत होगी, जिसका निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!