मेडिकल माफिया के दवाब में हुई अजय तिर्की की बदली

Updesh Awasthee
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अजय तिर्की पर मेडिकल कॉलेजों के निजीकरण का विरोध करना भारी पड़ गया। मेडिकल माफिया के दवाब में उनकी बदली कर दी गई।

अब वो राजभवन की फाइलें संभालेंगे, जबकि मप्र के ईमानदार आईएएस अफसरों में से एक इकबाल सिंह बेस के प्रियमित्र विनोद सेमवाल को अजय तिर्की की कुर्सी सौंप दी गई है। सेमवाल पहले राजभवन में समय गुजार रहे थे।

यहां बताते चलें कि अजय तिर्की ने मप्र में तीन मेडिकल कॉलेजों के निजीकरण पर घोप आपत्ति दर्ज कराई थी। स्थित यह बन गई थी कि उनके रहते इन तीनों कॉलेजों का निजीकरण असंभव हो गया था। अब सेमवाल के आने के बाद सबकुछ वैसा ही हो जाएगा जैसा कि चाहा जा रहा था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!