शादी का झांसा देकर मौसेरे भाई ने किया यौन शोषण

Updesh Awasthee
पीबी नायक/ गैरतगंज। एक युवती के साथ उसी के मौसेरे भाई द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश मैं आया है। रिश्तों को तार तार कर देने वाली इस घटना मैं तहसील गैरतगंज के ग्राम बम्होरीघाट निवासी युवक संजय आदिवासी ने अपनी मौसेरी बहिन भोपाल के आनंदनगर की निवासी युवती के साथ एक माह तक बलात्कार किया। 

युवती ने उक्त मामला पुलिस थाना गैरतगंज मैं दर्ज कराते हुए बताया कि वह अप्रैल के महिने में गैरतगंज के बम्होरी घाट ग्राम में अपने मौसेरे भाई संजय आदिवासी के साथ आई थी जहाँ पर उसने मेरे साथ बलात्कार किया और मुझ से शादी करने की बात कही। बाद मैं युवक उसे भोपाल छोड़ कर भाग गया।

गैरतगंज थाने मैं पुलिस ने धारा 376 का मामला दर्ज कर लिया है, वहीं आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी एस. बारसकर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!