व्यापमं घोटाला: 9वीं मौत का समाचार | Vyapam Scam

Updesh Awasthee
ग्वालियर। व्यापमं घोटाले में 9वीं मौत का समाचार आ रहा है। यह मौत लखनऊ में हुई है। मृतक प्री-पीजी परीक्षा में डॉ. दीपक यादव का साल्वर था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मृत्यु को दस्तावेजी प्रमाण प्राप्त नहीं हुए हैं, परंतु गिरफ्तार करने गई टीम को बताया गया है कि उसकी मौत हो गई है। यहां बता दें कि व्यापमं घोटाले में अब तक 8 मौतें हो चुकीं हैं। यह 9वीं मौत का समाचार है। 

पीएमटी का मास्टर माइंड डॉ. दीपक यादव का मेडिकल प्री-पीजी में फर्जीवाड़े से सिलेक्शन हुआ था। जांच में एसआईटी को यह पता चल गया कि डॉ. यादव के स्थान पर इस परीक्षा में कौन बैठा था। इसके बाद एसआईटी की एक टीम दीपक यादव के सॉल्वर की तलाश में लखनऊ रवाना हो गई लेकिन लखनऊ पहुंचने पर एसआईटी को पता चला कि वह जिसे तलाशने आई है, उसकी पहले ही मौत हो गई है। हालांकि एसआईटी को आरोपी के मौत होने से संबंधित कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं, इसलिए इस जानकारी की पुष्टि की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!