दिग्गी के दामाद का टिकिट कट

भोपाल। कांग्रेस में ​इन दिनों दिग्विजय सिंह के दिन बड़े खराब चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में उनके तमाम समर्थकों को हाशिए पर डाल दिया गया है। उनके अपने अनुज लक्ष्मण सिंह को लोकसभा का टिकिट नहीं मिला और अब उनके दामाद का टिकिट भी कट कर दिया गया।

दिग्विजय सिंह समर्थक बस इस बात से संतोष कर सकते हैं कि विदिशा सीट के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनकी डिमांड की है। सुषमा स्वराज को टक्कर देने के लिए दिग्विजय सिंह को सबसे मजबूत केंडीडेट माना जा रहा है और इस रणनीति के बाद बीजेपी की पेशानी पर भी बल दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस हाईकमान दिग्विजय सिंह के सफाए का संदेश लगातार दे रहा है।

कांग्रेस ने मंगलवार की रात गुजरात के पंचमहल सीट से कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के दामाद परांजयादित्य सिंह परमार का टिकट रोक लिया। कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी किए जाने के कुछ घंटों बाद पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि उनका टिकट अभी स्थगित रखा गया है। 59 प्रत्याशियों की सूची में परमार का भी नाम था, लेकिन बाद में उसे रोक दिया गया।
क्यों रोका गया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!