अब ये सिर्फ दुआएं ही नहीं, वोट भी देंगे: पहली बार मिली अनुमति

भोपाल। पूरे प्रदेश में 1323 किन्नर मतदाता हैं। इनमें सर्वाधिक 67 सिंगरौली जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र में हैं। चुनाव आयोग पहली बार मतदाता सूची में किन्नर मतदाताओं को भी चिह्नित कर रहा है। इन मतदाताओं के परिचय पत्र पर महिला या पुरुष के स्थान पर अन्य दर्ज किया गया है।

अब तक किन्नर मतदाताओं की गिनती महिलाओं के साथ होती थी। यह गिनती इसलिए भी रोचक है क्योंकि प्रदेश ने देश का पहला किन्नर विधायक दिया था। 1998 के विधानसभा चुनाव में शहडोल-अनूपपुर जिले के तत्कालीन सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से किन्नर शबनम मौसी चुनाव जीतीं थीं। शहडोल और अनूपपुर जिलों के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल मिला कर 60 किन्नर मतदाता पंजीकृत हैं। कटनी में कमला जान और सागर में कमला बुआ महापौर का चुनाव जीत चुकी हैं। पूरे सागर जिले में 86 और कटनी में 22 किन्नर पंजीकृत हैं।

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 230 में से 36 विधानसभा क्षेत्रों में एक भी किन्नर मतदाता नहीं है। इसी तरह 159 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां 10 या इससे कम किन्नर मतदाता पंजीकृत हैं। भोपाल जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल 36 किन्नर मतदाता पंजीकृत हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!