वेद शर्मा, अनूपपुर: शहडोल से बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह मरावी का 9 साल पुराना रिश्ता अब खत्म हो गया है। दोनों का कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक मंजूर कर दिया है। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। बताया गया कि दोनों करीब 5 साल से अलग-अलग रह रहे थे।
नरेंद्र सिंह मरावी ने 2009 में बीजेपी के टिकट पर शहडोल लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार राजेश नंदिनी सिंह से 13,415 वोटों से हार गए थे। दिलचस्प बात यह है कि इसके करीब 8 साल बाद उन्होंने राजेश नंदिनी सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह से शादी की थी।


.webp)