भोपाल में आंदोलनकारियों ने सीएम हाउस में तोड़फोड़ की धमकी दी, आज की बैठक का पहला राउंड

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 जुलाई 2026:
मंगलवार को होशंगाबाद रोड पर ट्रैफिक जाम करने वाले आंदोलनकारी आज न्यू मार्केट रोशनपुरा तक पहुंच चुके हैं। वह सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहे हैं। आंदोलनकारी ने सीएम हाउस में तोड़फोड़ करने की धमकी दी है। इधर मंत्रियों की समिति और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच में बैठक का पहला राउंड खत्म हो गया है। यह सफल हुआ या नहीं, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि चाय के बाद दोनों पक्ष फिर से बैठने वाले हैं।

मूंग खरीदी, ई-टोकन सिस्टम रद्द करने समेत 3 मांगों को लेकर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। समाधान निकालने के लिए मंत्रालय में 3 मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों के साथ किसानों के 15 प्रतिनिधियों की बैठक हो रही है। इसके पहले MP नगर में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। वहीं, रास्ते में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का घेराव कर दिया। शिवराज के घर के बाहर नारेबाजी के बाद किसान सीएम हाउस की ओर बढ़ गए।

किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सीएम हाउस का गेट तोड़कर अंदर घुसेंगे। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा है कि, यदि आज शाम तक मीटिंग सफल नहीं हो पाई तो रात में ही सीएम हाउस का घेराव करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!