NSSNET 2026: दिल्ली के नवयुग स्कूल में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 18 मार्च 2026
: भारत में निर्धन (EWS) माता-पीताओं के प्रतिभाशाली बच्चों को देश के सबसे बेहतरीन प्राइवेट स्कूल जैसी एजुकेशन के लिए संचालित सरकारी नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर, में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने प्रवेश परीक्षा (NSSNET) - 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

नई समय सीमा और महत्वपूर्ण जानकारी 

जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब 22 मार्च, 2026 (शाम 05:00 बजे तक) तक बढ़ा दी गई है। NTA ने स्पष्ट रूप से सूचित किया है कि इसके बाद समय सीमा में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य की किसी भी असुविधा से बचने के लिए विस्तारित समय सीमा के भीतर ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आधिकारिक वेबसाइट और सहायता: 

उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइटों www.nta.ac.in और https://exams.nta.nic.in/nssnet/ पर जाने की सलाह दी गई है।
यदि उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोई समस्या आती है या वे किसी भी प्रकार का स्पष्टीकरण चाहते हैं, तो वे निम्नलिखित माध्यमों से NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं:
फोन नंबर: 011-40759000
ईमेल: nssnet@nta.ac.in 

नवयुग स्कूल क्या है?

नवयुग स्कूल, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान हैं। इनका प्रबंधन 'नवयुग स्कूल एजुकेशन सोसाइटी' (NSES) द्वारा किया जाता है। इन स्कूलों की स्थापना प्रतिभाशाली बच्चों को, विशेष रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) से आने वाले छात्रों को, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए की गई थी। ये स्कूल सीबीएसई (CBSE) बोर्ड से संबद्ध हैं और अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, आधुनिक बुनियादी ढांचे और पाठ्येतर गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें अक्सर "NDMC के अंतर्गत आने वाले सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूल" माना जाता है, जहाँ निजी स्कूलों जैसी सुविधाएँ कम खर्च पर उपलब्ध होती हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!