मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ जिसका वीडियो देशभर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को सरे आम बीच रास्ते में रोका और उसके चेहरे पर एक के बाद एक 5 गोलियां मार दी। इसके बाद फरार नहीं हुआ बल्कि एसपी को बुलाने की मांग करने लगा। ट्रैफिक जाम हो गया और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लड़की की हालत गंभीर है। लड़का ठेकेदार है और लड़की इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है।
घटना की आधिकारिक पुष्टि
सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के वक्त कई लोग मौजूद थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के दौरान आरोपी ने पुलिस को डराने की भी कोशिश की, लेकिन कम बल का प्रयोग कर उसे काबू कर लिया गया। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची।
अरविंद और नंदिनी की लव स्टोरी
गोली चलाने वाले का नाम अरविंद परिहार है। अरविंद ने नंदिनी परिहार से आर्य समाज मंदिर से शादी की थी। पिछले मंगलवार (9 सितंबर) को नंदिनी ने अरविंद के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद ने धोखे से उससे शादी की। अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
नंदिनी ने बताया था कि जब इसका विरोध किया तो 16 नवंबर 2024 को अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उस पर हमला किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी और अभी यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इसके बाद सिरोल थाने के पास जब वह अपने बेटे और माता-पिता के साथ पैदल जा रही थीं, तब पीछे से तेज गति से कार के नीचे कुचलकर मारने का प्रयास किया था। उस दौरान उसे गंभीर चोट भी आई थी। अरविंद ने लगातार तीन बार बैक करके उसको गाड़ी से कुचलना की कोशिश की थी लेकिन तभी एक व्यक्ति ने बीच में अपनी गाड़ी अड़ा दी, और अरविंद सफल नहीं हो पाया। इस घटना के बाद भी उसने अरविंद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था।