मध्य प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले students, विभिन्न प्रकार के artists, और tourism industry से जुड़े हुए लोगों के लिए गुड न्यूज़ है। अब मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को फ्रांस और यूरोप के कॉलेजों में आसानी से एडमिशन मिलेगा। कलाकारों को यूरोप के मंचों पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। और टूरिज्म इंडस्ट्री के लोगों को फ्रांस और यूरोप के मेहमानों का स्वागत करने का मौका मिलेगा। आने वाले सालों में यूरोप के पर्यटक बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश आएंगे। क्योंकि यूरोप की सरकार उन्हें बताएगी कि प्रकृति के सानिध्य में रहने के लिए भारत में मध्य प्रदेश सबसे अच्छा है।
फ्रांस और मध्य प्रदेश के बीच Cultural and Tourism MoU
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav की उपस्थिति में Bhopal के मुख्यमंत्री निवास, समत्व में France और Madhya Pradesh के बीच cultural exchange और tourism promotion के लिए एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर French Ambassador to India, Dr. Thierry Mathou, Principal Secretary, Tourism and Culture, Shiv Shekhar Shukla, और Alliance Française de Bhopal के अध्यक्ष Akhilesh Verma ने हस्ताक्षर किए। यह MoU अगले तीन वर्षों तक वैध रहेगा और आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है।
यह समझौता मध्य प्रदेश को India-France cultural collaboration का केंद्र बनाएगा, जिससे Madhya Pradesh tourism, cultural heritage, और global recognition को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।
Artists from Madhya Pradesh will get a global platform
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने कहा, "भारत और फ्रांस के बीच संबंध हमेशा से मजबूत रहे हैं, और प्रधानमंत्री Narendra Modi के France visit के बाद यह और प्रगाढ़ हुए हैं। मध्य प्रदेश cultural exchange, trade opportunities, और industrial development के लिए फ्रांस के साथ सहयोग को तैयार है। मेरी आगामी France visit में इन संभावनाओं पर और कार्य किया जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा, "यह MoU मध्य प्रदेश को न केवल भारत की cultural capital बल्कि एक global tourism hub के रूप में स्थापित करेगा। हमारे artists को international platforms मिलेंगे, और European tourists की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।"
फ्रांस के राजदूत: "शिक्षा और संस्कृति में नए अवसर"
French Ambassador, Dr. Thierry Mathou ने इस Indo-French collaboration पर खुशी जताते हुए कहा, "मध्य प्रदेश सरकार के साथ इस साझेदारी से हमें बहुत प्रसन्नता है। फ्रांस tourism, education, environment, और cultural exchange पर विशेष ध्यान देता है। यह MoU दोनों देशों के बीच cultural ties को मजबूत करेगा, जिससे study in France, art collaborations, और tourism opportunities में वृद्धि होगी।"
MoU से क्या फायदे होंगे?
Cultural exchange programs: Art festivals, music concerts, dance performances, exhibitions, film screenings, और culinary events का संयुक्त आयोजन।
Indo-French cultural calendar: प्रतिवर्ष एक समर्पित cultural calendar तैयार किया जाएगा।
Tourism promotion in French: मध्य प्रदेश की tourism promotional material का French language में अनुवाद।
Training programs: Tourism officials और guides को French language और culture training प्रदान की जाएगी।
Global opportunities for artists: स्थानीय artists, artisans, और cultural organizations को international platforms मिलेंगे।
Global identity of Madhya Pradesh
यह समझौता मध्य प्रदेश की cultural strategy को बल देगा और local artists, students, और tourism professionals को global exposure प्रदान करेगा। Madhya Pradesh tourism को बढ़ावा देने के लिए French tourists को आकर्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे nature tourism, heritage tourism, और cultural tourism को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोग
इस ऐतिहासिक अवसर पर Principal Secretary, Industry, Raghvendra Kumar Singh, French Consul General, Jean-Marc Séré-Charlet, French Embassy Political Counselor, Shad Joynal Abedin, और Alliance Française के प्रतिनिधि उपस्थित थे।