मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबर - घोटाले की जांच में गड़बड़ी करने वाला जांच अधिकारी सस्पेंड - MP NEWS

Updesh Awasthee
ऐसा बहुत कम होता है जब किसी मामले के जांच अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर उठाए गए सवालों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक्शन लिया जाता है। इंदौर में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच करने वाले अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाया गया और जांच रिपोर्ट में ईमानदारी का अभाव प्रमाणित होने के बाद जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। अब उनके खिलाफ अनुशासनिक की जाएगी। 

सीएम हेल्पलाइन में 1975 शिकायतें पेंडिंग

मामला डिविजनल डिप्टी कमिश्नर (अनुसूचित जाति विकास विभाग) में पदस्थ मंडल संयोजक रामलाल चौहान का है। कमिश्नर ने उन्हें कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास आश्रम की मॉनिटरिंग, राहत योजना, आवास सहायता योजना, सीएम हेल्पलाइन आदि में रुचि नहीं लेने और उदासीनता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है। इस अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा कार्यालय विकासखंड पानसेमल जिला बड़वानी रहेगा। इस साल 15 अप्रैल तक सीएम हेल्प लाइन की 1975 शिकायतें पेंडिंग हैं।

छात्रवृत्ति योजना घोटाले की जांच में गड़बड़ी की

जांच में पाया कि PGDM छात्रवृत्ति योजना में कुछ लोगों द्वारा स्टूडेंट्स के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासन को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इसकी जांच टीम में रामलाल चौहान को सदस्य बनाया गया था। इसमें जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके परीक्षण में पाया गया कि शिकायत गंभीर प्रवृत्ति की होने के बाद भी चौहान द्वारा विभाग को गुमराह किया गया। चौहान द्वारा दायित्वों के निर्वहन में रूचि नहीं ली गई। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नौ माह के बाद भी उन्होंने जवाब नहीं दिया। चौहान ने अन्य कामों में भी उदासीनता बरती। चौहान द्वारा 2022-23 में किसी भी जिले के छात्रावास-आश्रमों के निरीक्षण संबंधी कोई भी प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!