भोपाल के बुलडोजर वाले प्रत्याशी, चुनाव हारने के बाद 2 करोड़ की प्रॉपर्टी बढ़ गई - MP NEWS

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुलडोजर वाले प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने विधानसभा भी लड़ा था, जो हार गए थे। चुनाव हारने के बाद से लेकर अब तक यानी मात्र 6 महीने में उनकी प्रॉपर्टी में 2 करोड रुपए की वृद्धि हो गई है। श्री आलोक शर्मा को बुलडोजर वाले प्रत्याशी इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनके पास CAR और बंदूक के अलावा JCB मशीन भी है जिसे आम बोलचाल की भाषा में बुलडोजर कहा जाता है। 

आलोक शर्मा भोपाल - सिर्फ 6 महीने में 2 करोड़ की संपत्ति बढ़ गई

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में श्री आलोक शर्मा ने भोपाल की उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। उस समय अपने नामांकन पत्र के साथ उन्होंने, उनके पास चल अचल संपत्ति का कुल मूल्य 6.44 करोड़ बताया था। 6 महीने बाद जब लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने अपना नामांकित पत्र जमा किया तो उसमें उन्होंने अपनी चल चल संपत्ति का कुल मूल्य 8.47 करोड़ बताया है। यानी सिर्फ 6 महीने में उनकी संपत्ति में 2 करोड रुपए की वृद्धि हो गई है। 

चुनाव हारने के बाद संपत्ति कैसे बढ़ गई

यहां नोट करना जरूरी है कि यह वृद्धि संपत्ति में हुई है, आय में नहीं। भारत में माना जाता है कि जब आय अधिक होती है, तब उसमें से सभी खर्च काटने के बाद जो पैसा बचता है उस संपत्ति खरीदी जाती है। या फिर यदि किसी को अचानक कोई धन प्राप्त हो जाए, तब भी वह संपत्ति खरीद लेता है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!