MP NEWS - छतरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, भाजपा नेता ने गले लगाया साथी ने गोली मार दी

Bhopal Samachar

मध्य प्रदेश में कल प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा था कि, होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से मिलने जाएंगे। उनके माथे पर तिलक लगाएंगे। छतरपुर में भी ऐसा ही हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने प्रॉपर्टी डीलर को होली मिलने के लिए बुलाया। माथे पर तिलक लगाया और गले लगाया। तभी उसके साथी ने गोली मार दी। प्रॉपर्टी डीलर की मृत्यु हो गई। 

अभिषेक ने गले लगाया आकाश ने गोली मार दी

घटना छतरपुर के महोबा रोड पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक का नाम हरिओम शुक्ला है। वह प्रॉपर्टी डीलर था। शुरुआती जानकारी के अनुसार जिस जमीन का विवाद हत्या का कारण बताया जा रहा है। आरोपी अभिषेक परिहार, आकाश यादव और रासू वहीं मौजूद थे। उन्होंने हरिओम को फोन लगाया। कहा कि अब अपना समझौता हो गया है। आओ मिलकर साथ में होली मनाते हैं। हरिओम वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे गले लगाया। इस दौरान हरिओम को गोली मार दी। पहली गोली गर्दन के पीछे सिर में लगी और दूसरी गोली कनपटी पर। 

आरोपी भाजपा नेता इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं करती

मृतक हरिओम शुक्ला के भाई दीपक शुक्ला ने आरोप लगाया कि आकाश यादव ने गोली चलाई। जिससे हरिओम की मौत हुई। दीपक के अनुसार आरोपियों ने पहले भी उनके घर पर गोली चलवाई थी। जिसकी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन आरोपी भाजपा नेता होने के कारण पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।

पहले जांच करेंगे फिर गिरफ्तारी होगी: एएसपी विक्रम सिंह

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अगम जैन, एएसपी विक्रम सिंह और सीएसपी अमित मिश्रा समेत सिटी कोतवाली, ओरछा थाना, सिविल लाइन, यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से 4 बाइक और एक जिप्सी कार जब्त की है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि गन शॉट से हरिओम शुक्ला की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। सिटी कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विवाद से पहले भी दोनों में अच्छी दोस्ती थी

मृतक हरिओम शुक्ला के ड्राइवर प्रशांत कुशवाहा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आकाश, अभिषेक और रासू ने होली मिलन के लिए बुलाया था। उसने बताया कि 3 महीने पहले भी गोली चलाई थी, लेकिन बच गए थे। आरोपी से मृतक हरिओम की पहले अच्छी दोस्ती थी। कुछ समय पहले जमीनी विवाद के कारण दोनों में अनबन चल रही थी। 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!