MP NEWS - कमलनाथ का पत्ता साफ, दिग्विजय विरोधी नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस में नए युग की शुरुआत

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की शर्मनाक हार के लिए जिम्मेदार कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह श्री जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष का पद श्री उमंग सिंघार को दिया गया है। याद दिलाना जरूरी है कि श्री जीतू पटवारी, कमलनाथ के विरोधी है और श्री उमंग सिंघार ने तो खुलेआम दिग्विजय सिंह को भूमाफिया कहा था। हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बचाने राहुल गांधी का साहसिक फैसला 

इस निर्णय को मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए राहुल गांधी का साहसिक फैसला बताया जा रहा है। एक फैसले से कांग्रेस हाई कमान ने न केवल कांग्रेस पार्टी में नए युग की शुरुआत कर दी है बल्कि भाजपा की केंद्रीय कमान की तरह जातिगत समीकरण भी साध लिए हैं। जीतू पटवारी इंदौर के राउ से विधायक थे। जो इस बार चुनाव हार गए। पटवारी ओबीसी वर्ग से आते हैं। जबकि उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी सीट से विधायक हैं। वे आदिवासी वर्ग से आते हैं। हेमंत कटारे भिंड जिले के अटेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उनके दिवंगत पिता सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। 

मध्य प्रदेश में कमलनाथ के साथ कांग्रेस सड़ने लगी थी 

सन 2018 के विधानसभा चुनाव से कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पर कब्जा कर लिया था। कई बार ऐसा लगता था कि मध्य प्रदेश में इंडियन नेशनल कांग्रेस की, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी नहीं बल्कि कमलनाथ कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड चल रही है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के खिलाफ कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक नई परिभाषा दे दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हर मामले में उनके साथ दे रहे थे। वृद्धावस्था के बावजूद कई महत्वपूर्ण मामलों में बच्चों की तरह जिद करने लगते थे।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!