MP COLLEGE NEWS- स्नातक सेकंड-थर्ड और स्नातकोत्तर थर्ड सेमेस्टर एडमिशन के लिए तारीख घोषित

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए स्नातक द्वितीय वर्ष, स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश नवीनीकरण हेतु तारीख की घोषणा कर दी गई है। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि जिन स्टूडेंट्स का रिजल्ट नहीं आया है, उनके एडमिशन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी डॉक्टर धीरेंद्र शुक्ला द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक 804 में लिखा है कि, कंडिका 18 के अनुसार समस्त शासकीय / अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के प्रवेश नवीनीकरण का कार्य संबंधित पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम घोषित होने के 30 दिवस की समय-सीमा में ऑनलाइन ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से सम्पादित किये जाने के निर्देश है।

जिन विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में अभी स्नातक द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएँ चल रही है या परीक्षा परिणाम घोषित नही हुए है, ऐसे विद्यार्थियों को ऑनलाइन Provisional ( प्रावधिक) प्रवेश दिया जाए। 

इसके साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा करने हेतु लिंक इनिशिएट करेंगे। अतः स्नातक द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर ऑनलाइन प्रवेश नवीनीकरण हेतु प्रमोद करने की तिथि दिनांक 03.07.2023 से 31.08.2023 निर्धारित की जाती है। शेष निर्देश यथावत रहेंगे। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!