स्पोर्ट्स में GOAT का मीनिंग क्या होता है, फुल फॉर्म क्या होती है, यहां पढ़िए- GK Today

हम सभी जानते हैं और प्राइमरी स्कूल में सब ने याद किया है कि बकरी को अंग्रेजी में GOAT कहते हैं परंतु स्पोर्ट्स में भी GOAT शब्द का उपयोग किया जाता है। एक स्वाभाविक प्रश्न बनता है कि खेल में बकरी का क्या योगदान। किसी खिलाड़ी के लिए GOAT शब्द का इस्तेमाल करके क्या उसे बकरी कहा जाता है। आइए जानते हैं स्पोर्ट्स में GOAT का मीनिंग क्या होता है और GOAT की फुल फॉर्म क्या होती है। 

उत्कृष्ट खिलाड़ी को GOAT यानी बकरी क्यों कहा जाता है

स्पोर्ट्स में जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे GOAT कहकर पुकारा जाता है। उसके नाम के साथ GOAT लिखा जाता है। अच्छे प्रदर्शन के मामले में शेर और घोड़ा तो समझ में आते हैं, कोई किसी खिलाड़ी को बकरी क्यों कहता है। दरअसल, खिलाड़ियों के संदर्भ में GOAT का अर्थ बकरी नहीं होता, बल्कि यह एक वाक्य का शॉर्ट फॉर्म है। इसका अर्थ होता है हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी। 

खेल और खिलाड़ियों के संदर्भ में GOAT का फुल फॉर्म क्या होता है

स्पोर्ट्स में GOAT का फुल फॉर्म होता है 'Greatest Of All Time', यह एक प्रकार की उपाधि है जो किसी भी खिलाड़ी को उसके लगातार सफल होने पर दी जाती है। इसका मतलब होता है कि खिलाड़ी ने अपने जीवन काल में महान प्रदर्शन किया है। वैसे कुछ लोग सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के अलावा और भी कई प्रकार के लोगों के नाम के साथ GOAT लगाने लगे हैं। यह बिल्कुल वैसा ही हो रहा है जैसा दशकों पहले राजस्थानी वाक्य खम्मा घणी के साथ हुआ था। क्या आप जानते हैं खम्मा घणी के साथ क्या हुआ था, यदि नहीं तो कृपया यहां क्लिक करके पढ़िए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !