Akansha Dubey भोजपुरी एक्ट्रेस की डेड बॉडी होटल में फांसी पर लटकी मिली - NEWS TODAY

Bhojpuri actress Aakansha dubey suicide aur Murder

लोकप्रिय भोजपुरी महिला एक्टर आकांक्षा दुबे की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है। उनका शव वाराणसी के एक होटल में फांसी पर लटका हुआ मिला। यह होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी, सारनाथ पुलिस थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी में स्थित है। पुलिस ने मृत्यु की पुष्टि कर दी है लेकिन मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। 

आकांक्षा शुक्रवार रात शूटिंग के बाद होटल गई, फिर नहीं लौटी

पुलिस ने बताया कि यहां पर शूटिंग चल रही थी। आकांक्षा शुक्रवार रात शूटिंग के बाद होटल में गईं और उसके बाद उनकी डेड बॉडी मिली। आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ था। उन्हें छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर डांस के वीडियोज पोस्ट किया करती थीं। जांच का विषय होना चाहिए कि शूटिंग के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ जो आकांक्षा की मृत्यु का कारण हो सकता है।
आकांक्षा की मेकअप आर्टिस्ट ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि घटना की 1 दिन पहले वह अपनी बर्थडे पार्टी मनाने के लिए किसी अज्ञात स्थान पर गई थी। दूसरे दिन जब उन्हें शूटिंग पर बुलाने के लिए गए तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, जबकि आम दिनों में वह निर्धारित समय पर तैयार मिलती थी। उन्हें नहीं पता कि बर्थडे पार्टी में क्या हुआ या फिर बर्थडे पार्टी के बाद कोई घटनाक्रम हुआ है।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

Akanksha Dubey का  Instagram Video 

आकांक्षा दुबे का एक इंस्टाग्राम वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह उनकी मृत्यु के ठीक पहले का है। वीडियो उसी होटल रूम में शूट किया गया जिसमें उनकी डेड बॉडी मिली। न्यूज़ एजेंसी IANS Hindi ने बताया कि कुछ घंटे पहले भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (#AkankshaDubey) इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फूट-फूट कर रो पड़ीं।