MP IPS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी

मध्य प्रदेश शासन
के गृह विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में कुल 7 आईपीएस अधिकारियों के नाम है। कहा जा रहा है कि यह अभी पहली लिस्ट है। ऐसी कुछ और लिस्ट जारी होना बाकी है। 

मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण पदस्थापना सूची 

  • श्री शशीन्द्र चौहान 2010- पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। 
  • श्री वैष्णव शर्मा 2012- पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल। 
  • श्रीमती मृगाखी डेका 2018- एडिशनल एसपी ग्वालियर से एडीशनल कमिश्नर ट्रैफिक जोन तीन एवं चार नगरीय पुलिस जिला भोपाल। 
  • सुश्री प्रियंका शुक्ला 2019- सीएसपी बरगी जिला जबलपुर से एडिशनल एसपी जिला जबलपुर।
  • श्री अभिनय विश्वकर्मा 2019- असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर जहांगीराबाद सिटी पुलिस भोपाल से एडिशनल पुलिस कमिश्नर जोन 4 सिटी पुलिस इंदौर। 
  • श्री ऋषिकेश मीना 2019- सीएसपी मुरार जिला ग्वालियर से एडिशनल एसपी जिला ग्वालियर। 
  • श्री विनोद कुमार मीना 2019- सीएसपी माधव नगर जिला उज्जैन से एडिशनल एसपी जिला उज्जैन। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।