INDORE NEWS- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीख बदली

इंदौर
। कांग्रेस पार्टी के पीएम कैंडिडेट राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्य प्रदेश में तारीख बदल गई है। यह यात्रा इंदौर में अब 28 नवंबर को आएगी और दिनांक 1 दिसंबर 2022 को उज्जैन में राहुल गांधी की ऐतिहासिक सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में 2 दिन का फेरबदल किया गया है क्योंकि राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाएंगे। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजवाड़ा इंदौर में कब आएगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से MP में 20 नवंबर को आ जाएगी। छह जिलों में करीब 399 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 5 दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। इंदौर में दिनांक 28 नवंबर कि सुबह राऊ विधानसभा क्षेत्र के दशहरा मैदान ग्राउंड यात्रा की शुरुआत होगी। सुबह 10:00 बजे AU सिनेमा पर यात्रा का पहला ब्रेक होगा। शाम 4:00 बजे फिर से यात्रा शुरू होगी और शाम 7:00 बजे इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर पहुंचेगी। रात्रि विश्राम खालसा स्टेडियम में होगा। राहुल गांधी 29 नवंबर 2022 को इंदौर में रहेंगे। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन में कब पहुंचेगी कार्यक्रम क्या है

दिनांक 1 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे यात्रा की शुरुआत होगी और सुबह 10:00 बजे यथार्थ फ्यूचरिस्टिक एकेडमी निनोरा में सुबह का ब्रेक होगा। शाम 4:00 में सामाजिक न्याय परिसर में पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी और यात्रियों का रात्रि विश्राम श्री गुरु संदीपन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट उज्जैन में निर्धारित किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !