मध्य प्रदेश में मानसून कब आएगा, पढ़िए मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान- MP WEATHER FORECAST

भोपाल।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अंडमान निकोबार दीप समूह में मानसून की पहली बारिश 15 मई 2022 को होने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो 26 मई तक मानसून केरल के तट पर पहुंच जाएगा। यानी कि मानसून अपनी निर्धारित तारीख से 5 दिन पहले चल रहा है। केरल के तट पर मानसून की तारीख 30 मई होती है।

मध्य प्रदेश में मानसून 2022 की तारीख

मध्य प्रदेश में मानसून की तारीख 1 जून से 30 सितंबर तक होती है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीखों पर मानसून पहुंचता है लेकिन 15 जून को मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश माना जाता है। इसी दिन मानसून की पहली बारिश होती है। इस साल केरल के तट पर 4-5 दिन पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है अतः मध्यप्रदेश में भी 4-5 दिन पहले मानसून आ सकता है। यानी मानसून की पहली बारिश 10 जून को हो सकती है। 

मध्यप्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां 

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार पश्चिम बंगाल के समुद्र में जिस तरह के तूफान उठ रहे हैं उसके कारण 16 मई से प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इस साल भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में मानसून की बारिश सबसे ज्यादा होगी। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। शेष मध्यप्रदेश में स्थिति थोड़ी नरम गरम रह सकती है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!