MP EMPLOYEE NEWS - कर्मचारी और टीचर्स की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त, आदेश जारी

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते शासकीय कर्मचारियों और स्कूल टीचर्स की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है तथा आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ आचार संहिता को भी लागू कर दिया गया है। साथ ही सरकार तैयारियों में जुट गई है। 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थी। पंचायत चुनाव के चलते अब इसे निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया है।

आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा गया है कि 27 मई 2022 के परिपालन ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान में कार्यरत शिक्षकों के लिए घोषित अवकाश निरस्त किए जाते हैं।कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!