मध्य प्रदेश की ट्रांसफर पॉलिसी 2022 तैयार, 40 हजार कर्मचारियों के तबादले होंगे- MP karmchari news

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी 2022 तैयार कर ली है। मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। निर्धारित किया गया है कि दिनांक 1 मई 2022 को तबादलों पर से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा और कर्मचारी अपने स्थानांतरण के लिए अप्लाई कर सकेंगे। 

MP school education department transfer policy 2022 मंजूर 

बताया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस बार भी स्कूल शिक्षा विभाग के ट्रांसफर ऑनलाइन किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग के स्थानांतरण, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों के लिए जारी ट्रांसफर पॉलिसी के अनुसार नहीं होते। स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट अपनी पॉलिसी अलग बनाता है। 

MP Government employees transfer policy 2022

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और राजस्व विभाग की तरफ से सामान्य प्रशासन विभाग को अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस साल लगभग 40,000 कर्मचारियों के ट्रांसफर होंगे। जिन कर्मचारियों के ट्रांसफर पिछले 1 या 2 साल में हुए हैं। नई पॉलिसी के अनुसार उनके ट्रांसफर नहीं होंगे। इस बार भी ट्रांसफर लिस्ट ऑफिशियल गवर्नमेंट ईमेल आईडी से ही जारी होगी। 

मध्य प्रदेश किस कैडर में कितने ट्रांसफर 

200 तक में 20% 
201 से 2000 तक 10% 
2001 से अधिक 5% 

मध्यप्रदेश कर्मचारियों के तबादले किसके हस्ताक्षर से 

ACS- अपर मुख्य सचिव 
PS- प्रमुख सचिव 
स्टेट हेड ऑफ द डिपार्टमेंट
कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों के लिए कृपया karmchari news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !