मध्य प्रदेश मौसम- गुजरात की गर्म हवाएं आ रही हैं, तेजी से बढ़ेगा तापमान - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। पाकिस्तानी हवाओं के प्यार में खींचे चले आए बंगाली बादल मध्यप्रदेश के आसमान से गायब हो गए हैं और गुजरात की गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ तेज गर्मी का मौसम शुरू हो गया। आने वाले कुछ दिनों में बहुत तेजी से तापमान बढ़ेगा। मध्य प्रदेश के कुछ सीमावर्ती जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। 

MP WEATHER FORECAST- आनंद पूर्वक होली मनाइए, बारिश नहीं होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के किसी भी इलाके में बादल दिखाई नहीं दिए। सबसे ज्यादा तापमान 37 डिग्री खंडवा, खरगोन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के रीवा, मंडला, मलाजखंड, नौगांव और खजुराहो में अभी भी कुछ ठंडी हवा चल रही है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आनंद पूर्वक होली मना सकते हैं। 

MP WEATHER FORECAST- मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान के दक्षिण और गुजरात के उत्तर में जो चक्रवात बना है उसकी गर्म हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंच रही है। क्योंकि वहां रात में तापमान कम हो जाता है इसलिए मध्यप्रदेश में रात के समय राहत रहती है। आने वाले दो-तीन दिनों में मध्य प्रदेश के 6 से अधिक जिलों में 40 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!