Google का शॉपिंग ऐप बंद होगा but don't worry वेबसाइट चालू रहेगी

गूगल ने अपने शॉपिंग ऐप को बंद करने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल या प्ले स्टोर पर उपलब्ध है परंतु इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी गूगल शॉपिंग ऐप को बंद किया जा रहा है। जून के महीने में इसे प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।

गूगल शॉपिंग ऐप में क्या होता था

गूगल ने अपने शॉपिंग ऐप के जरिए यूजर्स को यह सुविधा दी थी कि वह अपने पसंदीदा प्रोडक्ट के बारे में पूरे बाजार की स्थिति सिर्फ एक सर्च करने से जान सकते थे। प्रोडक्ट का नाम एंटर कर देगी यूजर को यह पता चल जाता था कि उसका प्रोडक्ट कुल मिलाकर कितने ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स पर उपलब्ध है और विक्रेताओं ने उसकी क्या कीमत निर्धारित की है। यूजर अपनी रुचि, विश्वास, उपलब्धता और कीमत के आधार पर निर्णय कर सकता था। 

गूगल अपना शॉपिंग एप बंद क्यों कर रहा है 

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में गूगल ने कई ऐसी सुविधाएं शुरू की थी जो बाजार से रिलेटेड थी लेकिन सर्च से रिलेटेड नहीं थी। गूगल एक बार फिर अपना पूरा फोकस सर्च इंजन और यूट्यूब जैसी उन सभी सेवाओं पर डालना चाहता है जिसके लिए वह दुनियाभर में पहचाना जाता है।

but don't worry गूगल शॉपिंग की वेबसाइट चालू रहेगी 

गूगल के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बयान दिया कि अगले कुछ हफ्तों में एप तो बंद हो जाएगा, लेकिन गूगल की शॉपिंग वेबसाइट shopping.google.com काम करती रहेगी। यूजर्स को एप जैसी ही सभी सेवाएं यहां से मिलेंगी। इसमें नए फीचर भी जोडे़े जाएंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !