JABALPUR में वकील को कोर्ट के सामने गोली मारी, स्थिति गंभीर - MP NEWS

सिहोरा/ जबलपुर। सिविल कोर्ट के सामने वकील को गोली मारने के बाद बाइक सवार दो आरोपी फरार हुए। आरोपियों ने चेहरे को ढका हुआ था। वकील जैसे ही कोर्ट के बाहर निकला घात लगाए आरोपियों ने वकील पर गोली चलाई। वकील के पेट में गोली लगी जिसे आनन फानन में सिहोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से जबलपुर रेफर कर दिया गया। जिसका जबलपुर के निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार गोलीकांड में घायल वकील सूर्यभान सिंह पिता उजियार उम्र 32 वर्ष है। घायल का पिता उजियार सिंह पहले से ही हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि अभी तक जो भी जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार यह पुराने हत्याकांड के मामले से जुड़ा हुआ यह मामला लग रहा है। घायल वकील सूर्यभान सिंह ग्राम गनियारी (पनागर) निवासी है जिसे लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल सिहोरा से जबलपुर रेफर किया गया है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

समाचार लिखे जाने तक सिविल कोर्ट के सामने वकील को गोली मारने वालों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है परंतु पुलिस की इन्वेस्टिगेशन का एंगल वकील के परिवार में चल रहे पुराने विवाद को लेकर बना हुआ है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !