BHOPAL में रात 2 बजे लड़कों के साथ लड़कियां जाम छलकाती मिलीं - MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रातीबढ़ इलाके में एक बार फिर देर रात पार्टी, होटल और बार खुले रहने का मामला सामने आया है। लोगों ने जब पुलिस से शिकायत की, तो रात दो बजे लड़कियां जाम छलकाती मिलीं। 

मुख्य सड़क और रातीबढ़ थाने के लिए जाने वाले रास्ते पर होने के बाद भी किंग यूनियन बार देर रात तक खुला रहने पर भी पुलिस की नजर नहीं गई। लोगों के जानकारी देने के बाद पुलिस ने देर रात सिर्फ 188 के तहत कार्रवाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वहां कुछ भी जब्त नहीं किया।  जानकारी के अनुसार नीलबड़ में किंग यूनियन नाम से बार है। देर रात रातीबढ़ पुलिस को सूचना मिली की यहां पर तय समय के बाद भी बार खुला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस रात 1.40 बजे पहुंची तो बार खुला हुआ था। लड़के-लड़कियां शराब पीते हुए मिले। 

नियम अनुसार बार रात 12 बजे तक ही खुले सकते हैं। रातीबढ़ पुलिस के अनुसार बार के मैनेजर अमीन खान के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि यहां सिर्फ तय समय से अधिक समय तक बार खुले रहने की कार्रवाई की गई है।

इससे पहले पुलिस ने देर रात शराब में नशे में नाबालिग लड़कियों को पकड़ा था। उसके बाद ही प्यारे मियां पर पुलिस शिकंजा कस सकी थी। प्यारे मियां पर नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण समेत अन्य धाराओं में भोपाल के बाद इंदौर के भी थानों में FIR दर्ज की गई थी। इसके अलावा भी रातीबढ़, कोलार, मिसरोद, बैरागढ़ और चूनाभट्‌टी में देर रात बार और होटल में लड़के-लड़कियों के शराब पीकर पार्टी करने के मामले सामने आ चुके हैं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!