16 BF की एक गर्लफ्रेंड, सबको ड्रिंक पिलाकर लूटा, लड़कियों को भी नहीं छोड़ा - CRIME NEWS

नई दिल्ली।
महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको पढ़ने के बाद कोई भी व्यक्ति DATING APP के माध्यम से मिलने वाली लड़कियों को डेट पर बुलाने से पहले सौ बार सोचेगा। लड़की ने एक शहर के 16 लड़कों को डेटिंग ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया और बारी-बारी सबकी गर्लफ्रेंड बनकर उनसे मिलने गई। फिर सभी को बेहोशी वाला ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया एवं घर में रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गई। 

DATING APP के जरिए लड़की अपने शिकार तलाशती थी

पुणे पुलिस के अनुसार लड़की की पहचान सयाली उर्फ शिखा देवेंद्र काले (27) के तौर पर हुई। लड़की ने जिन युवकों को अपना शिकार बनाया वो पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ जिले के रहने वाले थे। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि लड़की डेटिंग एप के जरिए लोगों को ठगती थी। डेटिंग एप के जरिए लड़की युवकों से दोस्ती करती थी और उनके घर जाकर उनसे मुलाकात करती थी। 

डॉक्टर ने लड़की की मां को जो दवा दी थी, उसे ही हथियार बना दिया

इस दौरान महिला युवकों को बेहोशी वाला ड्रिंक पिलाकर लड़कों को बेहोश कर उनके घर में रखा कीमती सामान, मोबाइल, ज्वेलरी और पैसे लेकर गायब हो जाती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां अक्सर बीमार रहती थीं डॉक्टर्स ने उन्हें सुलाने के लिए अल्प्राजोम नाम की दावा दी थी। 

लड़की ने खुद को लैसबियन बताकर कई लड़कियों को भी शिकार बनाया

पुलिस ने बताया कि लड़की ने खुद को लेस्बियन बताते हुए कुछ लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया था। बेहोश करने के बाद लड़की पीड़ितों के मोबाइल से एप डिलीट कर देती थी, ताकि उसे पकड़ा ना जा सके। पुलिस ने लड़की को पकड़ने के लिए कई फेक अकाउंट्स बनाए। 

पुलिस ने फर्जी बॉयफ्रेंड बनकर जाल बिछाया और पकड़ लिया

जैसे ही महिला ने एक डमी ब्यॉयफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर पहुंची और ड्रिंक पिलाने का प्रयास किया, वैसे ही पुलिस ने वहां छापा मारकर लड़की को पकड़ लिया। लड़की के पास से 15 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। 

लॉक डाउन में नौकरी चली गई थी, घर चलाने के लिए क्राइम करना पड़ा

लड़की ने बताया कि वो कॉल सेंटर में काम करती थी और लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी। सयाली के परिवार में उसकी मां और भाई है। अपने परिवार का पेट पालने के लिए उसने ये तरीका अपनाया। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!