मध्य प्रदेश की प्रवासी लड़कियों के लिए शिवराज सरकार का नया अभियान - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की प्रवासी लड़कियों (ऐसी लड़कियां जो रोजगार की तलाश में मध्य प्रदेश के बाहर दूसरे राज्यों में काम करती हैं) की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नए अभियान का ऐलान किया है। 

रोजगार की तलाश में गई मध्य प्रदेश की कई लड़कियां गायब हो चुकी हैं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि काम के लिए कुछ लोग बेटियों को गाँव से दूसरे शहर ले जाते हैं। कुछ दिनों बाद कई बेटियाँ गायब हो जाती हैं। हम बेटियों की सुरक्षा के लिए एक अभियान चलाने जा रहे हैं। दूसरे शहरों में काम करने जाने वाली बेटियों को कोई समस्या आने पर तुरंत मदद मिल सके, ऐसी व्यवस्था हम बना रहे हैं। 

मध्य प्रदेश की गायब लड़कियों के लिए तलाशी अभियान, मदद के लिए हेल्पलाइन 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले सालों में रोजगार के लिए मध्य प्रदेश से बाहर गई लड़कियां जो लापता है, उनकी तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह जहां भी हैं सुरक्षित हैं। चीफ मिनिस्टर ने बताया कि भविष्य में जितनी भी लड़कियां मध्यप्रदेश के बाहर जाएंगी, उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सरकार को पता होगा कि वह कहां है और क्या कर रही है। एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा ताकि यदि वह किसी भी प्रकार की मुसीबत में है तो उनकी मदद की जा सके।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!