CONGRESS नेता पुत्र सहित गिरफ्तार, 2 साल से फरार था - GWALIOR NEWS

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 2 साल पहले टोल मेनेजर व कर्मचारी की मारपीट कर उनका अपहरण करने वाले आरोपित पिता पुत्र को पनिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को जेल भेजा गया है। आरोपित पिता कांग्रेस नेता बताया जाता है।  

पनिहार पुलिस ने बताया कि दो साल पहले पनिहार टोल प्लाजा पर कल्याण सिंह सोलंकी व उनके बेटे सत्येन्द्र सिंह सोलंकी ने टोल मेनजर जगतपाल सिंह व उनके कर्मचारी से टोल भुगतान को लेकर हुए विवाद में मारपीट की थी। मारपीट करने के बाद पिता पुत्र दोनों कर्मचारियों का अपहरण कर ले गए और बंधक बनाकर रखा। 

घटना का पता चलते ही पुलिस ने तब टोल मैनेजर व कर्मचारी को मुक्त कराया था। आरोपितों ने दोनों को अपने होटल पर बंधक बनाकर रखा था। लेकिन आरोपित मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने टोल मैनेजर की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट, अपहरण करने व बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। लेकिन लंबे समय से आरोपित पुलिस से बच रहे थे। लेकिन पुलिस ने सुबह आरोपितों को दबोच लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !