FOREST EMPLOYEE के मोबाइल में पत्नी ने दूसरी औरत की फोटो देखी तो FIR करा दी - JABALPUR NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। फॉरेस्ट गार्ड ने झूठ बोलकर दूसरी महिला के साथ सात फेरे लिए। मोबाइल में दूसरी महिला और बच्चे के साथ फोटो देखने पर उसे शक हुआ। सवाल पूछे तो वह प्रताड़ित करता था। शक होने पर महिला ने पति के खिलाफ थाने में FIR करा दी।     
   
महिला का आरोप है कि उसने अपनी पहली शादी छुपाई और झूठ बोलकर मेरे साथ भी ब्याह किया। जबकि आरोपी पति का पहली पत्नी से बच्चा भी है और यह तस्वीर मैंने उनके मोबाइल में देखी थी। जबसे इस बात पर मैंने सवाल करना शुरू किए तो वह मुझे मायके से दो लाख रुपए और कार मांगने का दबाव डालने लगा। प्रताड़ित भी किया। अंतत: सोमवार को महिला मायके वालों के साथ एएसपी के पास पहुंची। उनके निर्देश पर मामले में महिला थाने में FIR दर्ज किया गया। महिला ने जिसे पहली पत्नी बताया है, वह कौन है इसका पता पुलिस लगा रही है।

जानकारी के अनुसार मानेगांव रांझी निवासी ईश्वरी प्रसाद पटेल ने बेटी रूपाली पटेल की शादी दिसंबर 2019 में आमनपुर निवासी शिवचरण सिंह पटेल के साथ की थी। वह वनरक्षक है और इंद्राना में पोस्ट है। रूपाली के मुताबिक सगाई के बाद पति घंटों फोन व सोशल माध्यम से बातचीत करते थे। शादी के बाद उनका रवैया ही बदल गया। एक सप्ताह बाद ही पति, ससुर शिवचरण, सास सुनीता, जेठ प्रमोद, जेठानी तरूणा प्रताड़ित करने लगीं। उनका कहना था कि शिवचरण सरकारी नौकरी करता है। दहेज में कार तो देनी ही थी।

ससुराल वाले उसे मायके से कार व दो लाख रुपए लाने का दबाव डालने लगे। यहां तक कि उसके पति का रवैया भी बदल चुका था। वह छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करने लगे थे। नाराज होकर दूसरे रूम में सोने चले जाते थे। वह घर की बाई बनकर रह गई थी। अक्सर वह ड्यूटी के बहाने घर से बाहर रहते थे। कुछ समय बाद पति के फोन व लैपटॉप में उनकी तस्वीर एक महिला व बच्चे के साथ दिखी। बाद में पता चला कि उक्त महिला से उनके संबंध हैं। सगाई से शादी के बाद भी वह महिला से मिलते-जुलते हैं।

उसने पति सहित ससुराल वालों से उक्त महिला व बच्चे के बारे में पूछा ताे वे उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने लगे। कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर वह मायके में रह रही है। सोमवार को एएसपी अमित कुमार के निर्देश पर महिला थाने में रूपाली की शिकायत पर पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 498, 323, 506, 406 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !