करवाचौथ पर पति को जिंदा जला डाला, दूसरी शादी करना चाहती थी पत्नी - DHAR MP NEWS

धार।
 मध्य प्रदेश के धार जिले में करवाचौथ की रात पत्नी ने पती की हत्या की। पत्नी ने रात में सो रहे पति को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। घटना गंधवानी के बोरडाबरा क्षेत्र के सरपंचपुरा फलिया में बुधवार रात करीब 1 बजे हुई। पुलिस ने आरोपित पत्नी को पकड़ लिया है। 30 साल के टोपसिंह (तोपसिंह) पुत्र रमेश बुधवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। रात में करीब 1 बजे पलंग पर सो रहे पति को पत्नी हिरली बाई ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। 

स्वजन टोपसिंह को एंबुलेंस से अमझेरा स्वास्थ्य केंद्र लाए, लेकिन गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मौत से पहले टोपसिंह के बयान तहसीलदार ने लिए। इसमें उसने पत्नी ने जलाने का आरोप लगाया है।टोपसिंह ने कहा कि "मैं और पत्नी रात में सो रहे थे। अचानक पत्नी ने केरोसिन डालकर मुझे जिंदा जला दिया.."। 

टोपसिंह के भाई कमलेश का भी आरोप है कि भाई ने मरने पहले कहा था कि भाभी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया है। वहीं सूचना पर गुरुवार सुबह FSL अधिकारी पिंकी मेहरड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। मेहरड़े ने बताया कि मौके पर पलंग और बिस्तर जले मिले हैं। जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।

बताया जा रहा है कि पत्नी और पति कुछ माह पहले गुजरात में काम करने गए थे। इस दौरान पत्नी किसी के साथ भाग गई थी। किसी तरह से पति उसे ढूंढकर लाया था। करीब 20 दिन से दोनों घर पर ही रह रहे थे। पत्नी की हरकत के बाद पति गुजरात काम पर नहीं जाता था। उसे पत्नी पर शंका होने लगी थी। यह भी विवाद का कारण बनती थी।

हत्या के पीछे कहानी सामने आई कि पति और पत्नी दूसरी शादी करना चाहते थे। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था। पत्नी दूसरी शादी कर अपने पति को छोड़ना चाहती थी। वहीं पति भी अलग घर बसाना चाहता था, लेकिन इन विवादों के बीच पति को जला दिया गया। दोनों की शादी के करीब 6 से 7 साल हो गए थे। इतने सालों के बाद भी घर पर बच्चा नहीं था। यह बात पर भी दोनों के बीच विवाद का कारण बनती थी। पति पत्नी को ताने मारना था। इस पर पत्नी भी झगड़ा करती थी। 

पुलिस ने पत्नी को पकड़ लिया है। पत्नी ने पुलिस के सामने आरोपों से इंकार किया है। पत्नी का कहना है कि हम सोए थे। पति खुद खाट पर जल गए। उसने पति को नहीं जलाया गया है।

रात में पत्नी ने पति को जलाया दिया है। दोनों के बीच बच्चे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। मरने से पहले मृतक के बयान तहसीलदार ने लिए हैं। पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
-जयराज सिंह सोलंकी, टीआई गंधावनी

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !