मध्य प्रदेश कोरोना: 44 जिलों में 10 से ज्यादा पॉजिटिव, टोटल 8996 / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण बहुत पहले ही दर्ज हो गया था। अब स्थिति यह है कि 44 जिलों में 10 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। भले ही अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव केस से ज्यादा है परंतु मध्यप्रदेश में वायरस न केवल जिंदा है बल्कि बढ़ता जा रहा है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 05 JUNE 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 5 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 6076 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 23 रिजेक्ट हो गए। 5842 नेगेटिव लेकिन 234 पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में कुल 7 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि 241 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। 5 जून 2020 की स्थिति में कुल पॉजिटिव 8996, 384 मरीजों की मृत्यु, 5878 मरीज डिस्चार्ज और 2734 केस एक्टिव है। चिंता की बात यह है कि 241 डिस्चार्ज के सामने 7 मरीजों की मौत और 234 पॉजिटिव उपस्थित है। 

COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

इंदौर एक बार फिर 50 से ऊपर निकल गया। आज पॉजिटिव की संख्या 54 है। 
इंदौर में औसत 3 से 4 मरीजों की प्रतिदिन मृत्यु होती है। आज की रिपोर्ट में यह संख्या 4 है। 
भोपाल लगातार औसत से दोगुना पॉजिटिव चल रहा है। आज भी 52 पॉजिटिव दर्ज हुए। 
खरगोन में 12 नए पॉजिटिव एवं एक मरीज की मृत्यु हुई है। 
नीमच में 38 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। भोपाल इंदौर के बाद यह आज का तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। 
सागर और उज्जैन में 9-9 पॉजिटिव मिले हैं। 
पूरे मध्यप्रदेश में एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या 1006 हो गई है। यानी मध्य प्रदेश का 1006 स्क्वायर किलोमीटर का एरिया ऐसा है जहां संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है।



05 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मैं कांग्रेस में लौट आया हूं 'महाराज' आने वाले हैं: सत्येंद्र यादव
छतरपुर में युवा कर्मचारी ने CMO की पत्नी को गोलियां मारीं, घटना के समय दोनों घर में अकेले थे
दिवालिया बैंक में पैसा डूब जाता है तो क्या लिया गया LOAN भी नहीं चुकाना पड़ता
सिंधिया के सवाल पर तोमर ने कहा: भाजपा किसी को पचाने में सक्षम है
CBSE 12th EXAM NOTIFICATION जारी, यहां पढ़िए
भोपाल में देह व्यापार अनलॉक, 5 लड़कियों के साथ सीहोर का किसान गिरफ्तार
धूम्रपान करने वालों के खिलाफ IPC की किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी, क्या आप जानते हैं
इंदौर में जिस व्यापारी के यहां नोटों से भरे बोरे मिले, वो पाकिस्तानी निकला
दुनिया में जब रेजर नहीं थे, लोग सेविंग कैसे करते थे
शिवलिंग गोल होते है, फिर आधी परिक्रमा क्यों करते हैं
MP BOARD EXAM के लिए प्रवेश-पत्र जारी, यहां से डाउनलोड करें
जबलपुर में युवक ने खंडहर में नाबालिग को हवस का शिकार बनाया
चिन्ह और चिह्न में से क्या सही है और क्या गलत, प्रमाण सहित उत्तर यहां पढ़िए
SSC EXAM 2020 DATE घोषित, शेड्यूल जारी / SSC EXAM 2020 TIMETABLE
कोरोना के लक्षण दिखाई देते ही क्या करें: 1000 मरीजों का ठीक करने वाले डॉ. गोयनका के सुनिए
सीएम शिवराज सिंह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर क्यों गए, जवाब की तलाश
ग्वालियर नगर निगम ने नामांतरण शुल्क 50 से 5000 कर दिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स नाराज
बॉयफ्रेंड के साथ भागने वाली थी विवाहिता, पति ने पत्थर पर पटककर मार डाला
चुनाव की तरह सभी कर्मचारियों को कोरोना ड्यूटी पर लगाएं: कमिश्नर ग्वालियर
पेयजल को अपवित्र करना पाप ही नहीं क्राइम भी है, पढ़िए किस धारा के तहत FIR दर्ज होती है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !