इंदौर में महिलाओं के लिये बनेंगे 'PINK TOILET' | INDORE NEWS

इंदौर। स्मार्ट सिटी के जरिए नगर निगम महिलाओं को एक नई सौगात देने जा रहा है। शहर के कई स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। इन टॉयलेट की खासियत यह होगी के यह अत्याधुनिक शौचालय होंगे और इनका संचालन भी महिलाओं के हाथ में ही होगा। इन शौचालयों के निर्माण के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।

निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत इंदौर नगर निगम ने शहर में कई स्थानों पर पब्लिक शौचालयों का निर्माण किया था, लेकिन पिछले कई दिनों से नगर निगम को शिकायतें मिल रहीं थीं कि महिला और पुरुष शौचालय पास-पास में बनाए जाने के कारण महिलाओं को असहजता महसूस होती है, जिसके बाद नगर निगम इंदौर ने शहर की ऐसी जगह जहां भीड़ ज्यादा रहती है, साथ ही महिलाएं ज्यादा रहती हैं, उनके लिए पिंक टॉयलट बनाए जाने का फैसला किया है।

यह टॉयलेट स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे, जिसमें निगम को एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। पिंक टॉयलट का संचालन महिला कर्मचारी ही कगरेंगी, ताकि किसी भी महिला को परेशानी न हो। इससे पहले भी नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक सिटी बस और पिंक जोन बना चुका है, जिसका महिलाओं को फायदा मिल रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!