सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बदले | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में पॉलीटिकल क्राइसिस के बीच सीएम कमलनाथ ने मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति कर दी है। उन्होंने श्री एम. गोपाल रेड्डी को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। श्री एस.आर. मोहन्ती को आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया है। श्री मोहन्ती द्वारा अकादमी में कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती वीरा राणा महानिदेशक आर.सी.व्ही.पी. प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

श्री एम. गोपाल रेड्डी छिंदवाड़ा कलेक्टर रहे हैं

श्री एम. गोपाल रेड्डी ने आज मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के श्री रेड्डी का जन्म 1960 में हुआ। संयुक्त आंध्र प्रदेश और वर्तमान में तेलंगाना के मूल निवासी श्री रेड्डी ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया। उन्होंने सहायक कलेक्टर सागर के रूप में 1986 में अपने कैरियर की शुरूआत की। उन्होंने प्रशासक, नगर निगम, कलेक्टर जबलपुर, छिन्दवाड़ा, खरगोन तथा इंदौर का दायित्व सम्हाला। 

श्री रेड्डी ने 1995 से 1996 तक संचालक, जनसम्पर्क रहने के अलावा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, आयुक्त उद्योग के रूप में भी अपनी सेवाएँ दीं। भारत सरकार में संयुक्त सचिव, गृह और अतिरिक्त सचिव, गृह के दायित्व का भी निर्वहन किया। वर्तमान में श्री रेड्डी अपर मुख्य सचिव, जल-संसाधन के पद पर कार्यरत थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !