मध्य प्रदेश महिला एवं युवा आयोग में नियुक्तियां, 2 IAS को अतिरिक्त प्रभार, 1 संविदा नियुक्ति बढ़ाई

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही पॉलीटिकल क्राइसिस के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश महिला आयोग एवं मध्य प्रदेश युवा आयोग में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी है। इन नियुक्तियों के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि सरकार नियमित रूप से अपना कामकाज कर रही है तो विरोधियों का दावा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सारे पेंडिंग काम निपटा रहे हैं ताकि कुर्सी से उतरने के बाद किसी का कोई हिसाब चुकता ना रह जाए।

अभय तिवारी मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

राज्य शासन द्वारा श्री अभय तिवारी को मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष अथवा आगामी आदेश, जो भी पहले हो, के लिये की गई है। 

शोभा ओझा मध्य प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया विभाग का काम देख रही शोभा ओझा को मध्य प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक शोभा ओझा कांग्रेस पार्टी की तरफ से मीडिया मैनेजमेंट का काम देख रही थी। 

डॉ. प्रतिमा यादव की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाई

राज्य शासन ने पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में संचालक डॉ. प्रतिमा यादव की प्रतिनियुक्ति अवधि में एक वर्ष की वृद्धि की है। डॉ. यादव की प्रतिनियुक्ति अवधि 19 मार्च, 2020 को समाप्त हो रही थी। अब डॉ. यादव 20 मार्च, 2021 तक संचालक के पद पर बनी रहेंगी। 

मनु श्रीवास्तव को लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार

राज्य शासन ने प्रमुख सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव को वर्तमान कार्यों के साथ प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। 

अनिल खरे को परिवार नियोजन

उप सचिव लोक निर्माण श्री अनिल खरे अपने वर्तमान दायित्व के साथ पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन के कार्यपालक संचालक का कार्य भी देखेंगे। सामान्य प्रशासन ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!