मध्य प्रदेश राज्यपाल ने 6 मंत्रियों को बर्खास्त किया, पूरे प्रदेश में अब कोई मंत्री नहीं | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिफारिश के बाद मध्य प्रदेश के छह मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही अब मध्यप्रदेश में कोई भी मंत्री नहीं रहा क्योंकि छह मंत्रियों के अलावा शेष सभी पहले ही इस्तीफा दे चुके थे और उनके इस्तीफे स्वीकार किए जा चुके थे। 

मध्य प्रदेश के इन मंत्रियों को राज्यपाल ने से हटाया 

मध्य प्रदेश के जिन मंत्रियों को राज्यपाल ने पद से हटाया है उनके नाम गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और इमरती देवी बताया गया है। यह सभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा दे चुके हैं परंतु विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। 

मध्यप्रदेश में अब कोई मंत्री नहीं 

मध्यप्रदेश में अब कोई मंत्री नहीं रह गया है। सभी 228 विधायक हैं क्योंकि मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बुलाई गई आपातकालीन कैबिनेट मीटिंग में उपरोक्त छह मंत्रियों को छोड़कर सभी मंत्री पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सभी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!