जबलपुर के 19 थानेदारों को एसपी अमित सिंह का नोटिस | JABALPUR NEWS

जबलपुर। एसपी अमित सिंह ने 19 थानेदारों को 10 हजार जुर्माना का नोटिस जारी कर दिया है। मामला विधानसभा सत्र के लिए जानकारी भेजने का है। सभी 19 थानेदार जानकारी भेजने में लापरवाही के दोषी पाए गए हैं। एसपी ने नोटिस भेजकर उन्हे लास्ट चांस दिया है। इसके बाद जुर्माना की कार्रवाई कर दी जाएगी।

विधानसभा में महिला अपराधों से संबंधित प्रश्न लगे हैं

विधान सभा कार्यालय से पूरे प्रदेश में महिला अपराधों और उन पर की गयी कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी गयी थी। विधान सभा के मांगने पर पीएचक्यू ने पूरे प्रदेश में हर ज़िले के एसपी को पत्र लिखकर ये जानकारी मंगवायी लेकिन बार बार पूछने और विभागीय पत्राचार के बावजूद 19 थाना प्रभारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और जानकारी नहीं भेजी। तय समय पर जवाब न देने से मुख्यालय स्तर पर भी जिले की किरकिरी हो गई। थाना प्रभारियों के इस रवैये से खफा होकर एसपी अमित सिंह ने सभी लापरवाह थाना प्रभारियों को 10 हज़ार अर्थदंड के नोटिस थमा दिए।

एसपी अमित सिंह का बयान

एसपी अमित सिंह के मुताबिक आगामी विधानसभा सत्र को लेकर प्रदेशभर से महिला अपराध संबंधी मामलो की जानकारी तलब की गई है। जानकारी देने में 19 पुलिस अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। अब भी जवाब आने का इंतजार है। जिन अधिकारियों का जवाब संतोषजनक नहीं आता है उन पर अर्थदंड लगाया जाएगा।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !