भोपाल में नकली सीमेंट की फैक्ट्री पकड़ी, संचालक फरार | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी भोपाल के अरवलिया इलाके में नकली सीमेंट की एक फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच के डीएसपी सलीम खान ने अपनी टीम के साथ यहां छापामार कार्रवाई की। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में नकली सीमेंट मिली है जो ACC कंपनी के बोरों में भरी हुई थी। 

भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच को कुछ दिन पहले इस पूरे मामले की जानकारी लगी जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने यहां पर छापामार कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच की छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली सीमेंट बनाने वाला मटेरियल और बनी हुई नकली सीमेंट जब्त की है। यहां पर पुराने सड़े हुए सीमेंट को पीसकर और उन में डस्ट-मिट्टी मिलाकर नकली सीमेंट बनाया जाता था और उसके बाद उस सीमेंट को ब्रांडेड कंपनियों के बोरों में भरकर बेचा जाता था। 

इस फैक्ट्री को चलाने वाला कदीर खान अभी भी फरार बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि आरोपी के मिलने के बाद यह साफ हो पाएगा कि कितने लंबे समय से इस फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था और कहां-कहां नकली सीमेंट की सप्लाई की जा रही थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!