कमलनाथ ने स्वामी सुबोधानंद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया | MP NEWS

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कोटे से मध्य प्रदेश मठ-मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष बनाए गए स्वामी सुबोधानंद जी महाराज को मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है। 

शनिवार को मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने सुबोधानंद जी महाराज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने के आदेश जारी किए। बता दें कि स्वामी सुबोधानंद जी महाराज से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पुराने संपर्क है। कहा जाता है कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समय स्वामी सुबोधानंद दिग्विजय सिंह के कहने पर कांग्रेसका मदद की थी। 

एक दर्जन से ज्यादा साधु-संत सरकारी पदों के इंतजार में 

विधानसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में साधु संतों के एक बड़े दल का उपयोग किया था। इस दौरान उनको कुछ आश्वासन भी दिए गए थे। कुछ साधु-संतों को सरकारी कुर्सियां उपलब्ध करा दी गई है। लगभग एक दर्जन से ज्यादा साधु संत अब भी सरकारी पद और सरकारी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!