कमलनाथ सरकार ने आंदोलन दबाने की कोशिश की तो भारी पड़ेगा राकेश सिंह | MP NEWS

भोपाल। यह घंटानाद आंदोलन मध्यप्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए और सरकार को गहरी नींद से जगाने के लिए है। हम चेतावनी देते हैं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार इस आंदोलन को कुचलने का कोई भी षडयंत्र न करे। यदि वह ऐसा करेगी तो उसे भारी पडे़गा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कही।

श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। उसकी नींद को तोडने के लिए, मध्यप्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घंटानाद आंदोलन का ऐलान किया है। इस आंदोलन के अंतर्गत 11 सितंबर को प्रत्येक जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घंटे, घडियाल, शंख, मंजीरे, थालियां आदि लेकर अपने घरों से निकलेंगे और कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के कुछ स्थानों से धारा 144 लगाने की सूचनाएं है। जबकि हमारा आंदोलन पूर्व घोषित है और शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता की हित की लडाई और लडने के लिए कल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने जा रहे है। सडक पर उतरकर संघर्ष करने के लिए यह शंखनाद होगा, जिसकी निंरतरता आगे भी जारी रहेगी। कांग्रेस ने जनता की दुर्गति करके रखी है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, बिजली का बिल आधा नहीं हुआ। प्रदेश की पहचान देश में उन्नत सड़कों के लिए होती थी, उन सड़कों की दुर्दशा हो गयी। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही है, भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस सरकार की सदबुद्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी सडक पर उतर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !