TIK TOK के लिए यह VIDEO बनाते समय युवक की मौत हुई

Updesh Awasthee
बंगलूरू। सोशल एप टिकटॉक पर वीडियो डालकर वाहवाही हासिल करने की कोशिश में स्टंट कर रहे एक 23 साल के युवक की रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, तुमाकुरू जिले के गोदेकेरी क्षेत्र में रहने वाले कुमार ने हाल ही में अपने मोबाइल में टिकटॉक एप अपलोड की थी। कुमार ने 18 जून को इस एप पर वीडियो डालने के लिए अपने स्कूल के मैदान पर कलाबाजी खाने का स्टंट दिखाया, लेकिन संतुलन बिगड़ जाने के कारण नीचे गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।  कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच दिन तक इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। 

लाइफ की लास्ट वीडियो भी अपलोड हो गई थी

हालांकि स्टंट के दौरान उसकी बनाई गई वीडियो एप पर अपलोड हो गई थी, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। बता दें कि चीनी कंपनी बाइटडांस की टिकटॉक एप को हानिकारक मानते हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट ने उसे बंद कराने के आदेश केंद्र सरकार को दिए थे। हालांकि बाद में अदालत ने अपने आदेश को कुछ शर्तों के साथ वापस ले लिया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!