PHE से रिटायर्ड SDO के यहां EOW का छापा | MP NEWS

जबलपुर पीएचई से रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय के ठिकानों पर आज विभाग द्वारा सुबह 5 बजे से ताबड़तोड़ छापेमारी कर कार्रवाई की गई, जिसमे आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। EOW की टीम ने अनंतारा स्थित एक लग्जरी विला समेत दफ्तर में दबिश दी, जिसमें करीब साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति मिली है।

रिटायर्ड एसडीओ सुरेश उपाध्याय और उनकी पत्नी अनुराधा उपाध्याय, बेटे सचिन उपाध्याय के नाम पर कुल 27 एकड़ कृषि भूमि करीब 3 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक कीमत की मिली है, इसके साथ ही लाखों की नगदी, एफडी लॉकर की जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक देर रात और कल भी जांच जारी रह सकती है और आय से अधिक संपत्ति का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। EOW की कार्रवाई में अभी तक विभिन्न शहरों में कुल 23 स्थानों पर अचल संपत्ति होने की जानकारी मिली है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !