BHOPAL BJP: शिवराज सिंह के सामने महापौर और विधायक के बीच विवाद

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सिंह गुट में भी तनाव चल रहा है। शिवराज सिंह के सामने उनके ही घर पर महापौर आलोक शर्मा एवं विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि विधायक रामेश्वर शर्मा उठकर चले गए। 

मामला प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में दखल देने का है। भोपाल भाजपा में यह एक गंभीर मामला माना जाता है। महापौर ने बैरागढ़ मंडल अध्यक्ष को फोन लगाकर सीधे एक कार्यक्रम की सूचना दे दी थी। यहीं सं विवाद शुरू हुआ और बढ़ता चला गया। 

बताया जा रहा है कि महिला सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर महापौर ने बैरागढ़ मंडल अध्यक्ष को फोन लगाया और काम सौंप दिया। यह जानकारी विधायक शर्मा को लगी तो वे नाराज हो गए। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को शिवराज सिंह के निवास पर दोनों के बीच काफी बहस भी हुई। 

दोनों के बीच इस तरह से हुई कहासुनी 
रामेश्वर : मंडल से उन्हें जानकारी मिल रही है कि कोई कार्यक्रम हो रहा है। यह ठीक नहीं है। आप ही सब कर लोगे। 
महापौर : जो जरूरी लोग थे, उन्हें बुलाया गया। ये राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। ज्यादा जरूरी हो तो आप ही संभाल लो। 
रामेश्वर : यह काम मेरा नहीं है। जिसका है, उसे करना चाहिए। मेरी विस में फोन लगाने से पहले बताना चाहिए 
महापौर : फोन लगाने किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। 
इसके बाद नाराज विधायक शर्मा वहां से रवाना हो गए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!