मप्र में 5वीं वारदात: 7 साल की मासूम का गैंगरेप | SINGRAULI MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और सागर के बाद अब सिंगरौली में 7 साल की मासूम लड़की के सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। यहां 2 नाबालिग लड़कों ने मिलकर 7 साल की मासूम बच्ची का गैंगेरेप किया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सिंगरौली में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद दोनों से पूछताछ कर रही है।

नदी में नहाने गई थी बच्ची 

पुलिस के अनुसार, आस पड़ोस के 8-10 बच्चे नदी में नहाने गए थे, जिसमें बच्ची और आरोपी दोनों नाबालिग भी शामिल थे। नदी नहाने के बाद बाकी लड़के चले गए तो बच्ची वहां अकेले पड़ गई और दोनों नाबालिगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद रोती हुई बच्ची घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई।  

बच्ची की हालत अब पहले से बेहतर

अभिजीत रंजन, एसपी, सिंगरौली का कहना है कि दोनों नाबालिग आरोपियों को राउंड अप कर लिया गया है। उन्होंने खुद घटनास्थल और गांव का निरीक्षण किया है। आरोपी और बच्ची का परिवार पड़ोसी है। मामले की जांच के लिए एसडीओपी के नेत्तृव में एक उच्चस्तरीय टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत अब पहले से बेहतर है। अच्छे इलाज के लिए प्रशासन ने डॉक्टरों को निर्देशित किया है।

एक हफ्ते के अंदर दुष्कर्म की तीसरी घटना  

बता दें एक हफ्ते के अंदर मासूम से दुष्कर्म का तीसरा मामला सामने आया है। इसके पहले उज्जैन में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हत्या और बीते रविवार को भोपाल में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इधर, आईजी भोपाल ने दुष्कर्म की बढ़ती वारदात और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए अपराधियों को गोली तक मारने की बात कही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!