खानपान से जुड़ीं 10 मजेदार बातें, यहां पढ़िए | Shocking things about food items

खाना तो हम सब खाते हैं और फूड्स के बारे में काफी कुछ जानते भी हैं परंतु फिर भी कुछ ना कुछ तो चूक ही जाता है। यहां हम आपको 10 ऐसी मजेदार बातें बता रहे हैं जो शायद आपसे चूक गईं हों। नहीं भी चूकीं हों तो दोबारा पढ़ने में आपको स्वादिष्ट आनंद ही आएगा। 

1. पनीर दुनिया में सबसे ज्यादा चुराया जाने वाला फूड प्रोडक्ट है। यह केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चुराया जाता है और दुकानदार इसकी सुरक्षा के लिए हमेशा जतन करते रहते हैं। 

2. मां के स्तन का दूध एकमात्र ऐसा भोजन है जो सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। दुनिया में इसका कोई विकल्प ही नहीं है। चिकित्सा विज्ञान आज तक ऐसा कोई चमत्कारी पदार्थ नहीं बना पाया। 

3. हवाई जहाज का खाना बहुत स्वादिष्ट नहीं लगता क्योंकि जमीन से आसमान की तरफ जाते हुए हमारी गंध और स्वाद की भावना 20 से 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। हमें ना तो फ्लाइट में परोसे गए फूड की खुशबू मिल पाती है और ना ही हम ठीक प्रकार से उसका स्वाद महसूस कर पाते हैं तो भैया, खाने ने पहले एक्सपायरी डेट जरूर देख लेना। 

4. यह एक चौंकाने वाला आंकड़ा है। इंसान हर सेकंड अपने भोजन के लिए 1,776 जानवर मार डालता है। यानी एक मिनट मेें 106560, एक घंटे में 6393600 और एक दिन में 153446400 जानवर सिर्फ इंसानी भोजन के लिए मार दिए जाते हैं। 

5. अगर सही तरीके से उपयोग किया जाए , माइक्रोवेव से भोजन में सूक्ष्म पोषक तत्व कम नहीं होते हैं। जबकि कुछ वैज्ञानिक यह दावा करते हैं कि माइक्रोवेव से भोजन में सूक्ष्म पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। 

6. अमरीका में, उगाए गए उपज का 40% कभी नहीं बेचा या खाया जाता है क्योंकि वो बदसूरत दिखता है। अमेरिका के लोग स्वाद से पहले उसके फूड के सौंदर्य को प्राथमिकता देते हैं। वो शानदार स्वादिष्ट पके हुए फल को कई ​बार सिर्फ इसलिए नहीं खरीदते क्योंकि वो दिखने में अच्छा नहीं होता। 

7. मूंगफली नट्स नहीं होतीं हैं। वे फलियां हैं। जी हां, बहुत कम लोग यह जानते हैं और बहुत ज्यादा लोग मूंगफली को नट्स के तौर पर ही उपयोग करते हैं। 

8. 2015 में हुए एक अध्ययन के अनुसार जो लोग मसालेदार भोजन खाते हैं वे लंबे समय तक जीवित रहते हैं जबकि डॉक्टर कहते हैं कि मसालेदार भोजन करने वाले लोग पेट और हृदय के रोगी बन जाते हैं। 

9. ऑस्ट्रेलियाई दुनिया के सबसे बड़े मांस खाने वाला देश हैं, हर साल प्रति व्यक्ति 90 किलो से ज़्यादा मांस खाता है और फिर उसके बाद अमरीका आता है।

10. अगर टमाटर को फ्रीज में जमा दिया जाये तो उनका स्वाद ख़राब हो जाता है। टमाटर को उसके खराब होने से पहले ही खाया जा सकता है। उसे खराब होने से रोका नहीं जा सकता। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !