शिवराज सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की लेकिन नर्मदा स्नान क्यों नहीं किए: सज्जन वर्मा | MP NEWS

भोपाल। कांग्रेस नेता एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा अक्सर भाजपा नेताओं पर हमले करते रहते हैं। कभी कभी अपनों पर भी कर लेते हैं। आज उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टारगेट किया है। 

पिछले दिनों शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा था कि अगर वो दिग्विजय सिंह का नाम भर ले लें, तो नहाना पड़ता है। अब शिवराज सिंह के इस बयान पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज सिंह नकली नर्मदा भक्त हैं। उन्होंने ना तो नर्मदा परिक्रमा पूरी की और ना ही परिक्रमा के दौरान नर्मदा स्नान किया। शिवराज ने नकली नर्मदा यात्रा की है। इस शासकीय यात्रा में उन्होंने हेलीकॉप्टर और कार का प्रयोग किया। अगर दिग्विजय सिंह जैसी पैदल यात्रा शिवराज सिंह करते तो आज दिखाई ही नहीं देते।

दिग्विजय सिंह को धर्मपरायण प्रमाणित करने की कोशिश

बता दें कि चुनावी माहौल में पूरी कांग्रेस दिग्विजय सिंह को धर्मपरायण प्रमाणित करने की कोशिश कर रही है। 6 माह और 3000 किलोमीटर से ज्यादा की लम्बी पैदल यात्रा के बाद भी दिग्विजय सिंह को यह सबकुछ प्रमाणित करना पड़ रहा है। सज्जन सिंह वर्मा का यह बयान भी इसी श्रृंखला में माना जा रहा है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !