अब हर मकान मालिक का खुलेगा नया खाता | INDORE NEWS

इंदौर। नगर निगम सोमवार से संपत्ति कर के नए खाते ई-नगर पालिका सॉफ्टवेयर में खोलने लगेगा। अभी ये सॉफ्टवेयर एलबिज सिस्टम पर खोले जाते हैं। शनिवार को निगमायुक्त आशीष सिंह ने अफसरों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महीनेभर में संपत्ति कर और जल कर के साथ नए लाइसेंस और लाइसेंस नवीनीकरण जैसे तमाम कार्यों को ई-नगर पालिका से जोड़ा जाए। समय-समय पर इस मामले में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

शहर में दो घंटे तक होता है पानी बेवजह बर्बाद

इंदौर। शहर में इन दिनों कई जगह जहां पानी की भीषण समस्या है, वहीं कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है। यह क्षेत्र है गड़बड़ी पुलिया के आगे बसा मार्तंड नगर। यहां मेन रोड पर नगर निगम का नल लगा हुआ है, जिसमें सुबह 11 बजे से पानी आता है। चूंकि नल में वॉल्व नहीं है, इसलिए दो घंटे तक पानी की बेवजह बर्बादी होती है। सड़क भी कीचड़ से लथपथ हो जाती है। गाड़ियों के साथ-साथ पैदल लोगों को भी यहां से निकलने में परेशानी आती है।

राजस्व विभाग जलकर और संपत्ति कर जमा कराने की चेतावनी दी

इंदौर। नगर निगम के राजस्व विभाग का अमला शनिवार को जोन क्रमांक 14 में एक लाख रुपए से ज्यादा (करीब डेढ़ लाख रुपए) कर जमा नहीं करने वालों के यहां पहुंचा। 12 बकायादारों को तुरंत जलकर और संपत्ति कर जमा कराने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !