DIGVIJAY SINGH अब सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलेंगे, कार्यकर्ताओं से मदद मांगी | BHOPAL NEWS

भोपाल। पुरानी विधानसभा के पास स्थित भोपाल लोकसभा चुनाव मुख्य कार्यालय में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया जनता को संदेश पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ फैलाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा आप सभी लोग एकजुट होकर ताकत के साथ सच को फैलाइये। 

श्री सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया में नरेंद्र मोदी सरकार के 5 वर्षों की विफलताओं को बताएं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने स्व. राजीव गांधी जी को अपमानित किया है, आप सभी सोशल मीडिया में इस अपमान का विरोध करें। देश को बतायें कि राजीव गांधी जी का देश के अधोसंरचना के विकास में अमूल्य योगदान है। राजीव जी उसी संचार व सूचना क्रांति के जनक हैं जिसके माध्यम से भाजपाई झूठ और फेक खबर फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि 5-6 दिन सब काम छोड़कर हमारे विकास के एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। अंत में उन्होंने कहा कि जीत हमारी ही होगी।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अमृता सिंह जी ने सोशल मीडिया की महत्ता बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से ही हम खबरें लोगों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि आप सभी लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं अगले 5-6 दिन ज्यादा से ज्यादा समय निकालकर हमारे विकास के विजन को जनता तक पहुंचाइये। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र बाजपेयी ने दिग्विजय सिंह जी के विकास के विजन को ही सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा चलाने की सलाह दी। डाॅ. बाजपेयी ने कहा कि अंतिम 6 दिन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, भाजपा चुनाव को भटकाने का प्रयास करेगी, लेकिन हमें सिर्फ सकारात्मक एवं विकास के एजेंडे को ही प्रमुखता से बढ़ाना है। कार्यक्रम में भोपाल लोकसभा क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं के सोशल मीडिया कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह परिहार ने किया। कार्यशाला में विशेष रूप से मानक अग्रवाल, मनोज मीक, दीपक सिंह, अजय सिंह चैहान, अचल सिंह ठाकुर, संदीप शर्मा, विजेंद्र शुक्ला, विकास पटेरिया, विवेक सोनी, विवेक त्रिपाठी, अभिजीत ठाकुर, मनोज मिश्रा, महेंद्र सिंह परमार, फरहान जाफरी, रोहित शर्मा, देवेंद्र सिंह, महेश पटेल, संतोष गोगिया, अविनाश कड़वे विशेष रूप से उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !